फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में खिली धूप के साथ ही मौसम सामान्य, आने वाले सप्ताह में कुछ ऐसा रहेगा मौसम 

Tue, 17 Mar 2020 10:48 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल का मौसम एक बार फिर से बदलाव की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम का रुख दोबारा बदलेगा और गर्मी का असर पूर्वांचल में इस पखवारे की समाप्ति के साथ होने लगेगा। हालांकि, सोमवार की शाम को बादलों की सक्रियता रही और आसमान में बादलों से तापमान में भी कमी आई।

विज्ञापन


बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बादलों की आवाजाही का दौर कुछ समय और रहेगा इसके बाद पूर्वांचल में मौसम सामान्य हो जाएगा और पर्याप्त गर्मी भी पड़ेगी।

आने वाले पखवारे में आसमान साफ होगा और गर्मी शुरु होने के साथ ही तल्ख धूप का असर भी होगा। मौसम का रुख लगातार तीन माह तक बदलता रहेगा और जून के दूसरे पखवारे में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम दोबारा बदलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें