हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री रामकरन आर्य को सोमवार देर रात केंद्रीय कारागार वाराणसी में शिफ्ट कर दिया गया है। पिछले तीन साल से जिला जेल बस्ती में निरुद्ध थे।
14 मार्च को बस्ती से केंद्रीय कारागार वाराणसी शिफ्ट करने का आदेश जारी हुआ। सोमवार देर रात जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री राम करन आर्य निवासी कलंदर नगर थाना सोनहा, बस्ती को वाराणसी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।