फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : मौसम ले रहा कर्वट रहे सावधान, दिन में तेज धूप और रात में 18 डिग्री तक गिरा पारा

Mon, 24 Mar 2025 12:23 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कभी मौसम गर्म और कभी पारा गिर रहा। ये हाल इन दिनों मौसम का है लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है लेकिन इन दिनों उतार चढ़ाव से बीमारियों का खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन भर की तीखी धूप से बेहाल लोगों ने शाम तक राहत की सांस ली। दिन की धूप अब असहाय होती जा रही है। हालांकि, बीते 3 दिनों से तापमान लगातार नॉर्मल से 1-2 डिग्री कम ही आ रहा है। रविवार को शहरी इलाके का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 नीचे 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं रात का तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटे में तापमान इसी तरह से रहेगा। इसके बाद दिन का पारा 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। अगले पांच दिनों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें