वाराणसी जिले में मानसून के कोटे से 15 फिसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से हवा बही।
काशी में बुधवार को बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ 40 मिलीमीटर जोरदार बारिश के बावजूद पारा ढाई डिग्री उछल गया। काशी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि मंगलवार को 31 डिग्री था। बृहस्पतिवार को भी बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से हवा बही।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को काशी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
मानसून के कोटे से 15 फीसदी ज्यादा बारिश
काशी में इस मानसून 50 साल के औसत से 15 फीसदी ज्यादा बारिश हो गई है। काशी में अब तक 794.2 मिली पानी बरस चुका है जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 691.8 मिमी तक ही रहा है।