फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: हवा में नमी बरकरार, तापमान में उतार-चढ़ाव, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Mon, 15 Mar 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi weather
विज्ञापन

वाराणसी में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदलने का असर दिखने लगा है। सुबह नम हवा चलने से सिहरन जैसा अहसास होने लगा है। सोमवार को भी धूप निकली है, लेकिन अभी उतनी गर्मी नहीं है। हालांकि अब मौसम फिर से गर्म होने लगा है। इधर, शनिवार की तरह रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि अन्य दिनों की तरह दिन में धूप थोड़ी अधिक रही। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, ऐसे में चार-पांच दिन बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

नम पछुआ हवा चलने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही अब सिहरन बढ़ गई है। रविवार को धूप तेज रही और शाम को गर्मी भी लगने लगी। यहीं कारण रहा कि शनिवार के अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार को बढ़कर 33.6 हो गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री की जगह 17.5 रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें