फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मौसम का बदला मिजाज, तापमान भी गिरा, दो दिन बारिश के आसार

Tue, 15 Dec 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला हुआ नजर आया। दोपहर बाद हल्की बूंदा-बांदी भी हुई और फिर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाएं चलने से ठंड बढ़ी रही।

विज्ञापन

सोमवार की रात में हुई बूंदाबांदी से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 25, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस खिसककर 13.8 पर पहुंच गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है। बीते शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम थोड़ा सुधरा और हल्की धूप भी हुई, लेकिन सोमवार के साथ मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हवा की रफ्तार भी अधिक होने से अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो दिन रुक-रुककर वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें