फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में धूलभरी आंधी से मौसम बदला, गर्मी से लोगों को मिली राहत, कई जगह हुई बारिश से गेहूं की मड़ाई बाधित

Thu, 08 Apr 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भदोही में देर शाम हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बृहस्पतिवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। शहर में धूलभरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिनभर कड़ी गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली।कई जनपदों में हुई बारिश से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। गेहूं की मड़ाई प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में वाराणसी का तापमान दो डिग्री बढ़कर 40 तक पहुंच गया था। इस वजह से लोग कड़ी धूप और गर्मी में बेहाल थे। शाम से ही वाराणसी में आंधी जैसा मौसम बना था। रात आठ बजे तेज आंधी चलने से लोगों ने राहत महसूस की। 

ग्रामीण क्षेत्रों में धूलभरी आंधी के चलते गेहूं की कटाई का काम बाधित हो गया। किसान खेतों में पड़ी गेहूं की कटी फसल को इकट्ठा करते दिखाई दिए। वाराणसी में बारिश का भय भी किसानों को सता रहा है। वहीं तेज आंधी के कारण ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन


भदोही में तेज आंधी संग बारिश, मड़ाई बाधित

भदोही में तेज धूप और गर्म मौसम के बीच बृहस्पतिवार की शाम मौसम ने करवट ली।तेज आंधी संग हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया। आंधी के कारण  खेतों में कटी गेहूं की फसल उड़कर तितर-बितर हो गई। इससे मड़ाई की तैयारी में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी भी 70 फीसदी से अधिक फसल खेतों में पड़ी है। 

भदोही में 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है। सिंचाई, खाद सहित तमाम समस्याओं के बाद तैयार हुई फसल को किसान समेटने में जुट गए थे। करीब 10 से 15 दिनों से कटाई संग मड़ाई का काम शुरू हो गया। बुधवार दोपहर बाद से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा, लेकिन हल्की हवाओं के साथ शांत हो गया। बृहस्पतिवार शाम को आसमान में काले बादलों की दस्तक ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। शाम सात बजते-बजते तेज बारिश संग हवाएं चलने लगी। इससे खेतों में काटकर छोड़ी गई फसल उड़कर दूसरे के खेतों में चले गए। मड़ाई में जुटे किसानों का भूसा भी उड़ गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण नमी होने से मड़ाई का काम भी ठप हो गया। आंधी से आम के बौर भी गिर गए। भदोही के जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बारिश और हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ। अगर मौसम साफ हो जाएगा तो मड़ाई का काम दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें