फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे से धूप बेअसर 

Fri, 22 Jan 2021 12:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भदोही में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिनों तक धुप के रहत देने के बाद शुक्रवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह सबेरे जब अलसाई आंखो से लोग जगे तो घने कोहरा देख धूप सेंकने की हसरत अधूरी रह गई। शुक्रवार की सुबह अंधेरे से ही कोहरे का असर दिखने लगा और दिन चढ़ने के साथ ही और घना होता गया।

विज्ञापन


सुबह कोहरा इतना  घना हो गया कि वाहन सड़कों पर फॉग लैंप में रेंगते नजर आए। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद से कोहरा कटना शुरू हुआ और नौ बजे तक वातावरण में कोहरे का असर कम हो गया। जबकि धूप के लिए लोगों को दिन और चढ़ने तक का इंतजार करना पड़ा। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 फीसद और न्यूनतम 51 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार हिमालय से होकर एक विक्षोभ गुजर रहा है। जिसके प्रभाव से उत्तर भारत में गलन का असर दोबारा शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें