फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, पूर्वांचल में बढ़ेगी ठंड, कोहरा भी दिखाएगा असर

Mon, 27 Nov 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हवा चलने से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलने से पूर्वांचल में अब ठंड का तेवर और तल्ख होने वाला है। उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने के साथ ही गलन ओर कोहरा भी पड़ेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुवा हवाओं के चलने से मुश्किलें बढ़ेगी। कोहरा, धुंध और गलन से जनजीवन तो प्रभावित होगा ही हवाई, रेल और सड़क मार्ग भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर पश्चिम की हवाएं तकरीबन आठ किमी की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं बुधवार को हवा तेज होगी और करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इससे मैदानी भागों में कोहरा और धुंध छाऐ रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


पछुवा हवाओं के तेज चलने और बर्फबारी से शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। इससे गलन और कोहरा बढ़ेगा। इसका असर वाराणसी सहित पूर्वांचल और उसके आसपास के जिलों में भी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें