वाराणसी में अचानक बदला माैसम।
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा था न्यूनतम तापमान
बीते शनिवार को दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को भी हवा नहीं चली। इस बदलाव से तापमान भी पिछले 24 घंटे में बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, शनिवार को 38.1 रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान 22.5 से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस महीने में तीखी धूप होने के साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने की संभावना है।