बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन चार दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। हल्की से तेज बारिश के भी आसार हैं। उधर, वारिश की वजह से शहर में जगह- जगह जलभराव हो गया। इस वजह लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने के बाद ककरमत्ता ओवरब्रिज के शुरुआत वाली जगह से लेकर नीचे भी जगह-जगह जलभराव हो गया।
इसके अलावा बनारस रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने से लेकर ओवरब्रिज जाने वाली सड़क, मंड्वाडी चौराहे से इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर जाने वाले मार्ग पर भी बारिश का पानी भरा रहा। वहीं, बारिश के कारण बिजली के लोकल फॉल्ट से भी लोग परेशान हो गए। शहर से लेकर गांव तक तार टूटने जंफर टूटने की वजह से भी आपूर्ति प्रभावित रही।