फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश से बदला मौसम, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से किसानों पर दोहरी मार
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में सात डिग्री की हुई गिरावट
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हुई। तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी से घरों व दुकान पर रखे टिन शेड उड़ गए। शहर से लेकर गांव तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला बना रहा।
शुक्रवार की भोर में मौसम ने करवट ली और बादलों के साथ ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। शाम को पांच बजे से मौसम का मिजाज फिर बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का बढ़ाव रहा। विभाग के अनुसार 24 घंटे में 0.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटी हुई फसल भीग गई और तेज हवा के कारण खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि की वजह से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ था और शुक्रवार की शाम को हुई बारिश से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। बारिश होने से अनाज के साथ-साथ भूसे के भी लाले पड़ जाएंगे। सोनबरसां गांव के किसान अंकित श्रीवास्तव, भंदहां के घनश्याम सिंह, बर्थरा खुर्द के नथुनी यादव, अजांव के मदन गोपाल उपाध्याय कहते हैं कि बारिश के चलते किसानों को एक बार फिर झटका लगा है। ओलावृष्टि से जो पहले फसलें बचीं थीं। अब वह भी बर्बाद हो रहीं हैं। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम का रुख इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें