Varanasi News: वाराणसी में एक बार फिर पहले जैसा माहौल हो गया है। घाटों पर सन्नाटा छा गया है। जरूरत के हिसाब से ही लोग घर के बाहर निकल रहे हैं। सुबह से ही हो रही तीखी धूप के कारण आमजन बेहाल है।
वाराणसी में पिछले दो दिन से बादलों की आवाजाही और नम हवाओं के चलने से कुछ राहत के बाद शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही तेज धूप होने के साथ ही गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। दोपहर एक बजे ही अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिस वजह से गर्मी के साथ-साथ बेचौनी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक तेज धूप होने के साथ ही गर्मी भी बढ़ने की संभावना है। 15 जून के बाद से मौसम में कुछ बदलाव के आसार है।