फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास: आजादी के बाद के हथियार, वर्दी और पुलिस की वीरता का ऐतिहासिक रिकॉर्ड देख सकेंगे काशीवासी

Thu, 20 Nov 2025 05:19 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशीवासी अब आजादी के बाद के हथियार, वर्दी और पुलिस की वीरता का ऐतिहासिक रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसके लिए 125 साल पुराने चौक थाने के मालखाने से निकले हथियार पुलिस लाइन में रखवाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
police line varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के बाद से पुलिस के विभिन्न हथियार, वर्दी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड समेत कार्यप्रणालियों से जुड़ी वस्तुओं से शहरवासी रूबरू हो सकेंगे। 125 साल पुराने चौक थाने के मालखाना से निकले हथियार, हथकड़ी, रिकॉर्ड और कोतवाली, कैंट समेत अन्य थानों से ऐसी वस्तुएं कमिश्नरेट पुलिस लाइन में मंगवाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश का दूसरा पुलिस म्यूजियम वाराणसी कमिश्नरेट में तैयार हो रहा है। पहला म्यूजियम गाजियाबाद पुलिस लाइन में है।

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस लाइन में सेफ हाउस के पीछे जिम के सामने वाले बैरक में नवनिर्माण के जरिये उसे म्यूजियम के तौर पर विकसित किया गया है। काम अंतिम चरण में है। 10 दिन में म्यूजियम की शुरुआत होगी। काशी आने वाले पर्यटकों के साथ ही शहरवासियों के लिए एक निश्चित समय तक के लिए म्यूजियम के दरवाजे खुले रहेंगे।

डीसीपी लाइन प्रमोद कुमार ने बताया कि म्यूजियम में पुलिस के शहीदों और उनकी वीरता की कहानियों को समर्पित एक खंड होगा। वर्दी, ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जाली दस्तावेज और अन्य सामग्री प्रदर्शित होगी। म्यूजियम में पुलिस के विभिन्न संगठनों की भूमिकाओं को भी दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: सपा विधायक के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सुधाकर सिंह अमर रहे... नारे से गूंज उठा पूरा इलाका

विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ पुलिस लाइन

पुलिस लाइन को संवारने की कवायद में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। कैंटीन, कैफेटेरिया, बार्बर शॉप समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। साइबर क्राइम थाने के स्थान को भी बदला जाएगा। वर्तमान में साइबर क्राइम थाने को पीछे खाली स्थान पर भवन निर्माण के जरिये शिफ्ट करने की तैयारी है। पुलिस लाइन ग्राउंड में बाहर से मंगाई गई घास को लगाया गया है, जिससे वह स्टेडियम की तरह लग रहा है।

क्या बोले अधिकारी
गाजियाबाद के बाद दूसरा पुलिस संग्रहालय वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैयार हो रहा है। इस माह के अंत तक संग्रहालय की शुरुआत हो जाएगी। -प्रमोद कुमार, डीसीपी पुलिस लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें