फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में ऊर्जा मंत्री ने बिजली आपूर्ति की जानी हकीकत, बोले- उपभोक्ताओं की समस्याओं को जानने निकलें अधिकारी

Thu, 20 Nov 2025 04:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को जानने के लिए अधिकारी निकलें। साथ ही बांस-बल्ली वाले तारों को हटवाएं। 
 
विज्ञापन
काशी में ऊर्जा मंत्री ने बिजली आपूर्ति की जानी हकीकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं को कैसी बिजली दी जा रही है, उनकी क्या समस्याएं हैं। जिले में बिजली आपूर्ति की हकीकत क्या हैं, यह जानने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार की रात करीब 9 बजे भिखारीपुर स्थित एमडी ऑफिस पहुंचे। 

विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं की समस्या जानने के लिए कार्यालय से बाहर निकलने को कहा। साथ ही शहरी, ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर समाधान करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि बांस-बल्ली वाले तारों को तत्काल प्रभाव से हटवाना होगा। 

एक दिसंबर से शुरू होने वाली आपदा बिल राहत योजना 2025–26 का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने को कहा। भिखारीपुर एमडी ऑफिस के शिवशक्ति सभागार में हुई समीक्षा बैठक में वाराणसी के साथ ही चंदौली जिले के अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आपदा बिल राहत योजना 2025–26 प्रदेश सरकार की अतिमहत्वपूर्ण और जनहितकारी योजना है। अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करवाना चाहिए। शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। 

उपभोक्ता सुविधा और शिकायत निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं, इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री ने बांस-बल्ली पर चल रहे अस्थायी एवं जोखिम वाले तारों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल सर्वे कराकर इन्हें सुरक्षित ढंग से हटाने और स्थाई ढांचे पर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें