फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम जिंदा हई बाबा के वजह से...': काशी में बोले सांसद-एक्टर रवि किशन, भोजपुरी में की बातचीत; पीएम का जताया आभार

Wed, 08 Oct 2025 07:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ravi Kishan in Varanasi: सांसद रवि किशन ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने काशी और भारत का बम-बम कर दिया है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर से बाहर निकलते रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके फैंस ने सेल्फी लेने के लिए उत्साहपूर्वक भीड़ लगा दी।

विज्ञापन


दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के लिए जो कार्य किए हैं, उसके लिए हम सब उनके आभारी हैं।

सांसद रवि किशन ने भावुक होकर कहा कि मैं महादेव की वजह से ही जीवित हूं। जो कुछ भी हूं, वह बाबा की ही कृपा से हूं। उन्होंने अंत में यह भी प्रार्थना की कि महादेव की कृपा सभी सनातनियों पर सदा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें