Varanasi News: काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई मंदिरों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। वहीं जल पुलिस द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस ने नाविकों व स्नानार्थियों से सतर्कता बरतने के लिए अपील कर रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि स्नान करते समय बच्चों का हाथ पकड़ कर रखें।
विज्ञापन
वहीं नाविकों से नाव पर क्षमता से आधे लोगों को बैठाने के लिए कहा जा रहा है। नाव के अगले हिस्से पर यात्रियों को न बैठाया जाए, इसके लिए निर्देशित किया जा रहा है।