फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगे गुमटी के दुकानदार, नगर आयुक्त ने जारी किए निर्देश

Wed, 02 Jul 2025 02:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानों के आवंटन के लिए चार जुलाई को लॉटरी कराई जाएगी। पांच जुलाई को शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Shopping Complex - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के मैदागिन क्षेत्र में नगर निगम की ओर से आवंटित 40 गुमटी दुकानदारों को टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए सभी गुमटी दुकानदारों से आवेदन भी प्राप्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानों के आवंटन के लिए चार जुलाई को लॉटरी कराई जाएगी। पांच जुलाई को सभी दुकानदारों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित दुकानों व निर्धारित किराये पर उस दुकान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

मैदागिन क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने और आवागमन में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण स्थायी समाधान के लिए टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। इसमें कुल 58 दुकानें निर्मित हैं। इसमें वर्तमान समय 46 दुकानें रिक्त हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन की ओर से मैदागिन क्षेत्र में पूर्व में 40 दुकानदारों को गुमटिया आवंटित की गयी थी। वर्तमान समय इस क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ भाड़ होने के कारण इन सभी दुकानदारों को टाउनहाल शापिंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाना है। 
विज्ञापन


दुकानदारों और नगर निगम प्रशासन में किराये को लेकर बनी सहमति
नगर निगम की ओर से कृपलानी मार्केट में नगर निगम की आवंटित दुकानों के किराये को लेकर दुकानदारों और नगर निगम प्रशासन में आम सहमति बन गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें