Varanasi News: प्रयागराज तक वाटर मेट्रो का संचालन हो सकता है। पहले चरण में इसका संचालन नमो घाट से रामनगर बंदरगाह तक होना है। इसके लिए विभाग संभावना तलाश रहा है।
गंगा में चलने वाली वाटर मेट्रो का संचालन आने वाले समय में वाराणसी से प्रयागराज तक किया जाएगा। इसके लिए आईडब्ल्यूएआई के अधिकारी संभावनाएं तलाशने में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना का सर्वे हुआ है। जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में जनसंख्या, वाहनों और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए ही आईडब्ल्यूएआई की ओर से गंगा में परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है।
वाराणसी में वाटर मेट्रो का प्रमुख रूट नमो घाट से रामनगर का मल्टी मॉडल टर्मिनल है। इसे बढ़ाकर भविष्य में प्रयागराज तक करने की योजना है। वाटर मेट्रो के संचालन से न सिर्फ गंगा में जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सड़क के ट्रैफिक में कमी आएगी। नमो घाट से रामनगर के बीच 5 घाटों पर वाटर मेट्रो का ठहराव होगा। इससे कम बजट में यात्रियों को प्रदूषण मुक्त सफर करने को मिलेगा।