फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा, वरुणा में बढ़ा पानी, डीएम की अपील...अफवाहों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
नमो घाट से आदि केशव घाट से सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना तक किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर के बीच शनिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने एनडीआरएफ की नाव से गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया। नमो घाट से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदि केशव घाट से आगे सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना तक पहुंचकर जलस्तर, प्रवाह और तटवर्ती आबादी की स्थिति देखी। डीएम ने अधिकारियों को राहत-बचाव की सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखने और जलस्तर बढ़ने से पहले प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर और प्रवाह की स्थिति के साथ उन इलाकों का जायजा लिया, जहां जलस्तर बढ़ने पर आबादी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी ली और कहा कि गंगा और वरुणा के जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव की लगातार निगरानी की जाए। डीएम ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से चिन्हित राहत शिविरों, वहां तक पहुंचने वाले मार्गों और आवश्यक संसाधनों को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। इसके लिए राहत एवं बचाव की पूरी व्यवस्था पहले से तैयार रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने को भी कहा। डीएम ने गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवारों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में बदलाव पर नजर रखें और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। निचले इलाकों में रहने वाले लोग किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल प्रशासन की अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। तहसीलदार सदर को वरुणा नदी के किनारे रहने वाले परिवारों के बीच घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान लोगों को संभावित बाढ़, जलस्तर बढ़ने पर बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें