नई सड़क बेनिया मार्ग पर गड्ढे भरते पूर्व पार्षद हाजी मुहम्मद शहीद अली खां। अमर उजाला
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूर्व पार्षद मोहम्मद शाहिद अली खां मुन्ना ने शनिवार को नई सड़क चौराहे से बेनिया तिराहे के बीच सड़क की मरम्मत की। साथियों के साथ छोटे-बड़े सात गड्ढों को भरा। साथ ही नगर निगम प्रशासन से सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधारने की मांग की। उन्होंने मेयर, नगर आयुक्त से अपील की कि इस मार्ग पर व्यापक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चूने का छिड़काव करवाया जाए। मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए। पूर्व पार्षद ने कहा कि कांवड़ियों को चोटिल होने से बचाने के लिए सड़क की मरम्मत कराई गई। मरम्मत करने वालों में जैनुल अंसारी, अशोक यादव, जन्नत, नेहाल, मोहम्मद कुतुब शामिल रहे।