नौ जून को गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर, 10 जून को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 58.50 मीटर दर्ज किया गया। 11 जून को गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.57 मीटर और 12 जून को भी जलस्तर में सात सेंटीमीटर का बढ़ाव था।
नाविक शंभू साहनी ने बताया कि गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। गंगा घाटों पर नहाने और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों से कहा गया है कि वे सतर्क रहें और पानी के बहाव के करीब न जाएं। तीर्थ पुरोहित दीपक पांडेय ने बताया कि हर साल गंगा दशहरा के बाद गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती है। पितृपक्ष के बाद जलस्तर में घटाव होने लगता है।