फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी, दूसरी बार बदला आरती स्थल, तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ी

Mon, 18 Sep 2023 09:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर और बढ़ गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में ही 36 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात नौ बजे 64.32 मीटर पहुंच गया है। घाटों का आपसी संपर्क अब और कट गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा का जलस्तर और बढ़ गया है। इससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में ही 36 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात नौ बजे 64.32 मीटर पहुंच गया है। घाटों का आपसी संपर्क अब और कट गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह आठ बजे गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर भी 64.16 मीटर रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश, बांध से छोड़े गए पानी से जलस्तर में बढ़ा है। प्रयागराज और मिर्जापुर में लगभग नौ से दस सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

21 सितंबर तक और बढ़ सकता है जलस्तर

गंगा सेवा निधि और गंगोत्री सेवा समिति की ओर से होने वाली आरती के स्थल में लगातार दूसरी बार बदलाव करना पड़ा। गंगा आरती अपने निर्धारित स्थान से 20 फीट ऊपर सीढि़यों पर हुई। जल पुलिस ने घाट किनारे सतर्कता बरतने की अपील की है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के बाद नरौरा बांध, हरिद्वार व गंगा बैराज से पानी छोड़ा गया है। गंगा बैराज से छोड़ा गया पानी 20 या 21 सितंबर तक वाराणसी पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर और बढ़ सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें