ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में गंगा से सटे 47 गांव को मॉडल गांव बनाया जा रहा है। यहां पर सवा दो करोड़ की लागत से रिसोर्स रिकवरी सेंटर यानी कूड़ा प्रबंधन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। नारेपार, डीघ सहित छह गांव में काम शुरू हो गया है, लेकिन 41 गांव में अभी नहीं मिल सकी।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में एकल शौचालय और सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है, लेकिन कूड़े का निस्तारण नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। जिसे ठीक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 के पहले चरण में 17 राजस्व गांव को चयनित किया गया। जिसमें अधिकतर काम पूर्ण होने वाला है। दूसरे चरण में गंगा से सटे 47 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। जहां डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण, ठोस कूड़ा प्रबंधन, वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण सहित नगरों के तहत पर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।
डीघ और औराई ब्लॉक की इन ग्राम पंचायतों में एक-एककूड़ा प्रबंधन केंद्र पर साढ़े चार लाख से लेकर पांच लाख तक खर्च होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि गंगा से सटे 47 गांव भी मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। छह गांव में कूड़ा प्रबंधन केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है जबकि शेष में जमीन तलाशी जा रही है।
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक में नारेपार, बारीपुर, डीघ उपरवार, सुजातपुर, बेरासपुर, छेछुआ, तुलसीकला, भमौरी-शेरपुर, इनारगांव, अरता, रामदासपुर, शिवनाथपट्टी, जगापुर, सदाशिवपट्टी, गिराई, कौलापुर, बिहरोजपुर, फुलवरिया, बनकट, गोपालापुर, त्रिभुवनपुर, कलिंजरा, गोलखरा, औराई के बरजी, जगन्नाथपुर सहित अन्य गांव शामिल हैं।