फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, पारा 43 डिग्री

Wed, 19 Apr 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Warmest day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल का महीना जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, तपिश भी बढ़ती जा रही है। इस सीजन में बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी अभी और बढ़ेगी। उधर, बुधवार को ही पारा चढ़ने से दिन भर लोग तपिश और लू से बेहाल रहे। बता दें कि आज ही के दिन वर्ष 2010 में तापमान 46.7 डिग्री था जो अब तक का सर्वाधिक है।


बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में हीट वेव के चलते उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ेगी। दक्षिण और पश्चिमी यूपी से हीट वेव के चलते गर्म हवाएं पूर्वांचल में आ रही हैं।
विज्ञापन


शुष्क और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान अचानक करीब चार डिग्री तक बढ़ गया। फिलहाल तीन से चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 21 या 22 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तब मौसम में नरमी आ सकती है। यदि तापमान में गिरावट नहीं आई तो गर्मी अपना असर दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें