वाराणसी। आदमपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मो. शाहिद (33) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो. शाहिद लोहता के धमरिया के एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था। पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मो. शाहिद के विरुद्ध आदमपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। 2025 में आदमपुर थाने में,
विज्ञापन
चेतगंज थाने में 2020 के दौरान लूट, चोरी और चोरी के माल के क्रय-विक्रय से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो