फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, काशी में आज उतरेगा ‘सूर्य दूत’

Wed, 18 Mar 2015 02:19 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुनिया का पहला सिर्फ सौर ऊर्जा से चलने वाला विमान सोलर इंपल्स-2 बुधवार की रात 8:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर उतरेगा। 23 सौ किलो वजनी यह विमान 15 घंटे में 1071 किलोमीटर का सफर तय कर अहमदाबाद से काशी पहुंचेगा। विशेषज्ञों की टीम इस विमान की यहां लैंडिंग कराएगी। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद रनवे से इसे डेल्टा टैक्सी-वे के पास एप्रन पर लाया जाएगा। यहां यह विमान रातभर खड़ा रहेगा। इसके बाद विमान गुरुवार की सुबह सात बजे म्यांमार के लिए रवाना हो जाएगा।
बाबतपुर में लैंड होने से पहले यह विमान गंगा घाटों के ऊपर से गुजरेगा और इसकी रिकॉर्डिगिं भी करेगा। इससे पहले खराब की मौसम की वजह से सोलर इंपल्स-2 की उड़ान के शेड्यूल में तीन बार फेर बदल हो चुका है। अबू धाबी (यूएई) से दुनिया की सैर पर निकले इस सौर ऊर्जा चलित विमान को पहले 12 मार्च को ही बनारस आना था लेकिन अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के चलते इसकी उड़ान स्थगित कर 15 मार्च कर दी गई।
विज्ञापन

इस तिथि को भी समय बेमेल होने के कारण परिवर्तित कर दिया गया। शेड्यूल बदलकर 17 मार्च की शाम का तय हुआ लेकिन इस दिन भी खराब मौसम के चलते बनारस में लैंडिंग नहीं हो सकी। बाबतपुर एयरपोर्ट निदेशक एसके मलिक ने बताया कि अब सोलर इंपल्स-2 बुधवार की रात 8:30 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा। इस विमान को विशेषज्ञों द्वारा तीन चरणों में लैंड कराया जाएगा। लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें