फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चटख रहा लोकतंत्र के महापर्व का रंग

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
amarujala.com/written by उत्पल कांत
विज्ञापन
मतदाता पोस्ट करते रहे पल-पल की अपडेट - फोटो : demo
विज्ञापन
पूर्वांचल के सात जिलों में बुधवार को लोकतंत्र के पर्व पर सोशल मीडिया भी मतदान के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से शाम तक युवक-युवतियों से लेकर बुजुर्ग तक मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली के साथ तस्वीर पोस्ट करते रहे।
विज्ञापन


फेसबुक, वाट्सएप आदि पर मतदान के बाद लोकतंत्र के संबंध में अपने विचार भी पोस्ट करते रहे। साथ ही अमिट स्याही लगी अंगुली की तरफ इशारा कर अन्य लोगों को महापर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते रहे।

खास बात  यह क‌ि घर से लेकर  दूसरे शहर तक के लोगों को ग्रुप के जरिए पल-पल की खबर भेजते रहे। दल से जुड़े हो या बेदल के लोग कोई भी पीछे नहीं रहा। युवकों से अधिक सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने में युवतियां आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक मतदान का प्रतिशत क्या चल रहा है। इसके अलावा कलाकारों, शिक्षाविदों, विद्वानों, व्यवसायियों आदि लोग अपने अनुभव साझा करते रहे।

कुल मिलाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को लेकर सकारात्मक टिप्पणियां भी आती रहीं।
मतदान के पहले से लेकर बाद तक मतदाता सोशल मीडिया के जरिए अपडेट होते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें