इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, प्रतिमा को पांडेयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने भी दम तोड़ दिया। दो युवतियों की मौत के बाद गांव में दहशत है। दूसरी ओर संतोष कुमार की तीन बेटियों के साथ ही पास में ही रहने वाली एक महिला को भी उल्टी और दस्त हो रहे हैं।
इनका इलाज जिला अस्पताल और सीएचसी नरपतपुर में चल रहा है। इसमें तनु (9), नीता (7), मानसी (5) और रमावती (60) भर्ती है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। टीम डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची।
एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को डायरिया व उल्टी-दस्त से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। पीएचसी प्रभारी चिरईगांव डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिन लोगों का इलाज किया जा रहा है, उनमें डायरिया के लक्षण हैं। फिलहाल गांव में लोगों को डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
गिरधरपुर में उल्टी-दस्त से हड़कंप, दो और मरीज मिले
चिरईगांव विकासखंड के गिरधरपुर गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो और मरीज सामने आए। परी 7 वर्ष पुत्री सुग्गी देवी बीती रात से ही उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई, जिसे आशा बहू की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी नरपतपुर भेजा गया। वहीं उसी बस्ती के अशोक 45 वर्ष पुत्र हरिनाथ का घर पर इलाज चल रहा है।