फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक का नेत्रदान कर पूरी की अंतिम इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर बीमारी से जूझ रहे विवेक ने परिजनों से नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की थी। रविवार को विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाषचंद्र का निधन हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बीएचयू में उनका नेत्रदान किया।
विज्ञापन

विवेक के छोटे भाई वरुण कुमार ने बताया कि विवेक को एक सप्ताह पूर्व बीएचयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस बीच तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी। रविवार को सुबह उनकी मृत्यु के बाद बीएचयू में नेत्रदान कर दिया गया। विवेक मूल रूप से मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ वाराणसी में दुर्गाकुंड क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें