फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह पंचमी: मटकोर से मंडप तक निभाई जाएंगी शादी की रस्में, इस दिन बना ध्रुव व सर्वार्थ सिद्धि; लें लाभ

Fri, 21 Nov 2025 12:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विवाह पंचमी के अवसर पर काशी के प्रमुख मंदिरों पर विभिन्न आयोजन होंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इस दिन ध्रुव और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।
विज्ञापन
विवाह पंचमी पर होंगे विभिन्न आयोजन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी। भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। मठों, मंदिरों और आश्रमों में विविध अनुष्ठान होंगे। कहीं एक तो कहीं तीन दिनों तक विविध अनुष्ठान होंगे। देवों के स्वरूप मटकोर से लेकर मंडप में सात फेरे लेंगे, तो कलेवा की भी रस्म होगी।

विज्ञापन


मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विशेष रूप से वैवाहिक जीवन के लिए सौभाग्य की मानी जाती है। ज्योतिषविदों के अनुसार शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 24 नवंबर को रात 9:22 बजे से अगले दिन 25 नवंबर को रात 10:56 बजे तक रहेगी। इसलिए 25 को विवाह पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।

संकटमोचन मंदिर में नौ दिवसीय श्री सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। 101 भूदेव प्रतिदिन सुबह मानस का पारायण तथा शाम को बाहर से आने वाले मानस मर्मज्ञों का मानस सम्मेलन (प्रवचन) होगा। भूदेव ब्राह्मणों का पूजन मंदिर के महंत विश्वम्भरनाथ मिश्र करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

26 को रामकलेवा

श्रीरामजानकी मठ ट्रस्ट, अस्सी में 24 नवंबर से तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव शुरू होगा। मठ के प्रभारी पं. रामलोचन दास ने बताया कि पहले दिन मटकोर, 25 को श्रीराम बरात शोभायात्रा और सीताराम विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। 26 को रामकलेवा से समापन होगा।

कश्मीरीगंज स्थित श्रीराम मंदिर में दो दिवसीय विवाह महोत्सव का आयोजन होगा। सीतारमन भवन जलालीपुरा में श्रीराम-सीता विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। पातालपुरी मठ में विविध आयोजन होंगे। तेलियाना, लहरतारा, शुकुलपुरा आदि इलाकों में स्थित श्रीराम-जानकी मंदिरों में पूजन-अर्चन आदि विविध अनुष्ठान होंगे। उधर, रामनगर पीएसी के पास स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में तीन दिनों तक अनुष्ठान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें