फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदादिली का स्तंभ पंचतत्व में विलीन

Mon, 13 Feb 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
साहित्यकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पं. धर्मशील चतुर्वेदी के पियरी स्थित आवास पर अंतिम यात्रा से पहले जुटे लोग।
विज्ञापन
बनारस की मस्ती के पर्याय पं. धर्मशील चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र विवेकशील चतुर्वेदी ने दी। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में साहित्यकारों, पत्रकारों, रंगकर्मियों, राजनेताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र भी श्मशान घाट पहुंचे और परिवारी जनों को ढांढस बंधाया। फेफड़े में संक्रमण के चलते बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार की दोपहर आखिरी सांस ली।  
विज्ञापन

शवयात्रा सुबह 8:30 बजे पियरी स्थित उनके आवास वेद भवन से निकली। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, ख्याल गायक डॉ. राजेश्वर आचार्य, साहित्यकार डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र, गजलकार विनय कपूर गाफिल, सांड़ बनारसी, डॉ, राम सुधार सिंह, महेंद्र सिंह नीलम, आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. जयशंकर जय, एडीएम ओम प्रकाश चौबे, अनूप जायसवाल, दिलीप सिंह समेत तमाम लोगों ने घाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।  
यूपी बार कौंसिल के सदस्य एडवोकेट हरिशंकर सिंह, श्रीनाथ त्रिपाठी, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष शरद त्रिपाठी, इंद्रमणि मिश्र, सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अशोक राय, सेंट्रल बार के महामंत्री शिवपूजन सिंह गौतम, महेंद्र पाठक, सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अरविंद राय, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोहन, ओपी पांडेय, राजेंद्र त्रिवेदी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र, भाजपा नेता नीलकंठ तिवारी, बसपा के राकेश त्रिपाठी, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव समेत कई नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें