फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी बैठक, वकीलों की हड़ताल टली

Tue, 17 Jan 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
lawyers
विज्ञापन
चंदौली में सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता प्रेम नारायण सिंह और उनके पुत्र की निर्मम हत्या को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन में सोमवार को बुलाई गई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। अधिवक्ताओं का एक बड़ा तबका इस मुद्दे पर विरोध जताने के लिए हड़ताल चाहता रहा। इसी को लेकर ढाई घंटे तक चली बैठक को जब अध्यक्षता कर रहे सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस ने बिना किसी नतीजे के स्थगित किया तो अधिकांश अधिवक्ता हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामा जारी रहने के दौरान ही अध्यक्ष सभागार से चले गए। 
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना था कि वकील पिता-पुत्र की निर्मम हत्या के विरोध में एक दिन की हड़ताल होनी चाहिए थी। बता दें की अध्यक्ष ने कार्यभार संभालते ही संदेश दिया था कि अति आवश्यक व अपरिहार्य स्थितियों में हड़ताल दोनों बार की सहमति से ही हो सकेगी। सोमवार को हड़ताल नहीं होने पर अधिवक्ता बिफर पड़े और आक्रोशित होकर सभागार व उसके बाहर नारेबाजी करने लगे।

इस बीच सेंट्रल बार महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर साधारण सभा का हवाला देते हुए कहा कि बैठक में अधिवक्ता व उनके पुत्र के हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गई। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। चंदौली बार एसोसिएशन को भरोसा दिलाया गया कि यहां के दोनों बार आपके साथ हैं। चंदौली के पुलिस-प्रशासन द्वारा 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने की समयावधि समाप्त होने पर अगली बैठक में इस संबंध में कड़े निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें