फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, भड़के लोग

Tue, 17 Jan 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पहड़िया में बस ने युवक को कुचला
विज्ञापन
शिवपुर क्षेत्र में ट्रक और पहड़िया चौराहे के समीप बस की चपेट में आने से कक्षा सात के छात्र और एक युवक की सोमवार को मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शिवपुर में शुद्धीपुर चौराहे पर वाराणसी-जौनपुर मार्ग और पहड़िया चौराहे के समीप वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। दोनों स्थानों पर पुलिस और स्थानीय लोगों की जमकर नोकझोंक हुई। पहड़िया चौराहे के समीप पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी चालकोें के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना सारनाथ थाना क्षेत्र में पहड़िया चौराहे के समीप हुई। चौबेपुर के धौरहरा (पूरापर) निवासी कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी भैयालाल सिंह के पांच बेटों में तीसरा प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पिंटू (30) शहर की ओर आ रहा था। पहड़िया चौराहे के समीप वह एक निजी बस को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बस की टक्कर से वह टायर के नीचे आ गया और हेलमेट सहित पिंटू का सिर कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

गुस्साए लोगों ने बस रोककर तोड़फोड़ करते हुए पहड़िया चौराहे पर शव रखकर जाम कर दिया। लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लगभग एक घंटे तक लोगों को समझाया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। अंतत: पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तब लोेग तितर-बितर हुए। पिंटू के चाचा अशोक सिंह की तहरीर पर सारनाथ थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धीपुर चौराहे के समीप बाईपास पर हुआ। सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी निवासी शैलेष सिंह का बड़ा बेटा और शिवपुर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र सात्विक कुमार सिंह (12) स्कूल की छुट्टी के बाद साइकल से घर जा रहा था। शुद्धीपुर चौराहे के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने बाईपास पर पीछे से आ रहे एफसीआई के ट्रक ने उसकी साइकल में जोरदार टक्कर मारी। वह सड़क पर गिरा।

उसे कुचलते हुए ट्रक तेजी से गिलट बाजार की ओर भाग निकला। गुस्साए इलाकाई लोगों ने शुद्धीपुर चौराहे पर जाम कर दिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही नो इंट्री में ट्रकों के आवागमन पर पाबंदी लगाने की मांग करने लगे। पुलिस ने तरना के समीप से ट्रक को पकड़कर चालक आजमगढ़ निवासी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें