निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्वों और विशेष अवसरों पर भारी भीड़ को देखते हुए निर्बाध और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने उड़पी और आसपास की दुकानों पर आने वाले लोगों तथा गंगा द्वार से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए वैकल्पिक मार्ग संचालित करने के निर्देश दिए। इसके तहत द्वार संख्या-4 के पास प्रशासनिक भवन के बगल से नया मार्ग विकसित किया जाएगा, जिससे भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
बैठक में धाम क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने पर विशेष बल दिया गया। वर्तमान में लगे करीब 325 सीसीटीवी कैमरों, वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम, वॉच टावर और नाइट विजन उपकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।