फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropeway: रोपवे स्टेशन पर पूजे जाएंगे विश्वकर्मा, लगेगी पांच फीट की प्रतिमा; देव दीपावली तक शुभारंभ की उम्मीद

Mon, 15 Sep 2025 09:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ropeway: वाराणसी में रोपवे के स्टेशनों पर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की जाएगी। इसके लिए पांच फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी। यह अनूठी पहल काशी की आध्यात्मिक पहचान और आधुनिक तकनीकी प्रगति का अद्भुत संगम पेश करेगी। 
विज्ञापन
रोपवे के स्टेशनों पर लगने वाली भगवान विश्वकर्मा की प्रतीमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में रोपवे के स्टेशनों पर इस बार शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा आराधना की होगी। विश्वकर्मा पूजा पर हाथी पर विराजमान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इंजीनियर और कर्मचारी उनकी पूजा करेंगे। यह अनूठी पहल काशी की आध्यात्मिक पहचान और आधुनिक तकनीकी प्रगति का अद्भुत संगम पेश करेगी। रोपवे का शुभारंभ देव दीपावली तक होने उम्मीद है।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विशेष रूप से स्थापित करने की तैयारी है। खोजवां कारखाने में तैयार हो रही यह प्रतिमा 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि पांच फीट ऊंची इस मूर्ति को बनाने में सात दिन लगे हैं। रंग-रोगन हो चुका है। अब सजावट का कार्य बचा है। सोमवार को पूरा हो जाएगा। 

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले रोपवे के अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति बनाने की बुकिंग करवाई थी। वे 16 सितंबर को प्रतिमा को ले जाएंगे। समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा को हाथी पर विराजमान दिखाया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में भीषण हादसा: छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ लोग घायल
विज्ञापन


रोपवे के मुख्य स्टेशन कैंट स्टेशन पर 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर इंजीनियर और कर्मचारी पूजा करेंगे। आकर्षक सजावट होगी। मार्च 2023 में रोपवे का शुरू निर्माण का पहला चरण पूरा होने वाला है। इसका तकनीकी ट्रायल चल रहा है। अधिकारियों का मानना है कि देव दीपावली तक यह परियोजना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें