फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले- राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम

Wed, 25 Aug 2021 06:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष सोशल मीडिया पर यह विवादिट ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि नारायण राणे की काशी में अस्थियां भी विर्सजित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
अरुण पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरूण पाठक ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया। वाराणसी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर चस्पा कराने मामले में तीन माह से फरार अरूण पाठक ने बुधवार को फेसबुक व ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर कलम करने पर 51 लाख इनाम देने की घोषणा की। भेलूपुर थाने के दर्ज मुकदमे में वांछित अरूण पाठक की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस लोकेशन तक नहीं ढूंढ़ पा रही है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाने क्षेत्र निवासी अरूण पाठक ने फेसबुक व ट्विटर पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं नारायण राणे की अस्थियां काशी में प्रवाहित नहीं होने दी जाएगी। सोशल मीडिया पर लिखा कि बाला साहेब ने ही नारायण राणे को शिवसैनिक बनाया और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए केंद्रीय मंत्री राणे ने बाबा साहेब के बेटे पर आक्रमण किया।

अरुण पाठक ने पिछले वर्ष 2020 में नेपाली युवक का सिर मुंडवा कर जयश्री राम के नारे लगवाए थे। इस मामले में भी भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन माह पूर्व कैंट, सिगरा, लंका, दुर्गाकुंड इलाके में अरूण पाठक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विवादित पोस्टर चस्पा कराया था। इस प्रकरण में भेलूपुर, लंका सहित सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें