फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः जम्मू-कश्मीर में शहीद विशाल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, परिजनों संग कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नर से लगाई गुहार

Wed, 25 Aug 2021 05:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विशाल के पिता और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद विशाल के अंतिम दर्शन के समय पीएम और सीएम के प्रतिनिधि के रूप में आए मंत्री नीलकंठ तिवारी व मंत्री अनिल राजभर ने तब कहा था कि सांस्कृतिक संकुल में विशाल की प्रतिमा लगेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम शहीद हुए काशी के लाल विशाल पांडेय की प्रतिमा आज तक स्थापित नहीं हो सकी। उनकी याद में न स्मृति द्वार बना और न उनकी गली को उनका नाम दिया गया। इसे लेकर शहीद विशाल के पिता विजय शंकर पांडेय के साथ बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी /युवा कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल  का मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से मिला।

विज्ञापन


विशाल के पिता और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद विशाल के अंतिम दर्शन के समय पीएम और सीएम के प्रतिनिधि के रूप में आए मंत्री नीलकंठ तिवारी व मंत्री अनिल राजभर ने तब कहा था कि सांस्कृतिक संकुल में विशाल की प्रतिमा लगेगी। जिस गली में आवास है वहां मुख्य द्वार बनेगा। साथ ही गली का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाएगा।

इसी तरह का आश्वासन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल ने भी दिया था। लेकिन आज ढाई वर्ष बीतने के बाद भी एक काम नहीं हुआ। कांग्रेस के  महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की सरकार के वादे कब पूरे होंगे। शहीद के सम्मान में निर्माण कार्य के लिए सीएम के ऑफिसियल ट्विटर से ट्वीट किया गया था लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सिर्फ  वादों तक सीमित है। बता दें कि विशाल पांडेय 2005 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। विशाल वायुसेना में को-वायलट थे। सीमा पर हवाई सुरक्षा के दौरान फरवरी 2019 में शहीद हो गए थे। उनका विमान एमआई- 17 तकनीकी खराबी के कारण बडगाम में क्रैश हो गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें