अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
एशिया कप 2021 क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी की कमान एक बार फिर विशेष भृगुवंशी संभालेंगे। टीम 17 फरवरी से 23 फरवरी तक बहरीन की राजधानी मनामा में भारतीय टीम को क्वालीफाइंग ड्रा मैच में लेबनान और इराक के साथ रखा गया है। उक्त जानकारी जिला बास्केटबाल संघ सचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने दी।
पिछले 10 वर्षों में 25 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके विशेष ने बताया कि टीम को विंडो-3 में क्वालिफायर्स मैच खेलने का मौका मिला है। जो एशिया कप 2021 के लिए पूरी मजबूती के साथ अपना प्रदर्शन करेगी।
हमारा पहला क्वालीफाइंग मैच 20 फरवरी को इराक और 22 फरवरी को लेबनान के साथ है। अर्जुन अवार्डी विशेष को हाल ही में वाराणसी नगर निगम ने स्वच्छता दूत भी मनोनीत किया गया है। अर्दली बाजार के भुवनेश्वर कालोनी रहने वाले विशेष फिलहाल ओएनजीसी में कार्यरत हैं।