फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विशाल भारत संस्था एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सुभाष भवन इंद्रेश नगर लमही में मुस्लिम महिलाओं ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए भगवान श्रीराम की आरती उतारी। साथ ही सजावटी दीपों से थाल सजाई। नाजनीन अंसारी ने उर्दू में रचित हनुमान चालीसा, श्रीराम आरती, श्रीराम प्रार्थना की। यह आरती 2006 से अनवरत की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जब संकटमोचन मंदिर में आतंकवादियों ने बम धमाका कर हिंदू मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की थी, उस समय नाजनीन ने संकटमोचन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर सांप्रदायिक एकता का संदेश दिया था। मुस्लिम महिला फ ाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि हम माटी, पूर्वज, खून, खानदान, संस्कृति और देश से एक हैं। हम भगवान श्रीराम के ही वंशज हैं।
डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सांझा सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के साथ ही हिंदुस्तान की तरक्की हो सकती है। हिंदू और मुसलमान जड़ों से एक ही हैं। डीएनए भी एक है। पूजा पद्धति मानने की आजादी है। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने से समाज में कटुता खत्म होगी। इस मौके पर नजमा परवीन, सोनी बानो, शबाना, नगीना, अंजुम, बशीरून्निशा, अजमती, खैरून अंसारी और नसीबुन रुखसाना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें