फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीसीपी वरुणा के व्हाट्सएप मैसेज ने वाराणसी से लखनऊ तक मचाई खलबली, आधी रात बाद ग्रुप पर वायरल हुए पांच मैसेज

Wed, 18 Aug 2021 01:57 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मैसेज में एडीजी ला एंड आर्डर से लेकर डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तक का जिक्र था। डीसीपी ने कहा, इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। बिटिया ने गलती से भेजा, यह एक छोटी बच्ची का बचपना समझा जाए और इसे पूरी तरह से निराधार माना जाए। 
विज्ञापन
वायरल मैसेज। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर के पर्सनल व्हाट्सएप नंबर से सोमवार आधी रात के बाद एक ग्रुप पर एक मिनट में ही पांच मैसेज फारवर्ड किए गए। मैसेज में एडीजी ला एंड आर्डर से लेकर डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तक के जिक्र के चलते वाराणसी से लखनऊ तक खलबली मच गई। उधर, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी वायरल पांच मैसेज के स्क्रीन शाट को ट्विट करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन

  
दरअसल, आईपीएस विक्रांत वीर के व्हाट्सएप नंबर से रात 12.56 बजे सात मैसेज डाले गए और कुछ ही मिनट में दो मैसेज डिलीट कर दिए गए। फारवर्ड पांच मैसेज में पुलिस कमिश्नर, एडीजी लॉ एंड आर्डर और डीजीपी तक का जिक्र है। इसमें प्रपोजल से लेकर फटकार तक की बात लिखी हुई है। फारवर्ड मैसेज में दो मैसेज डीसीपी विक्रांत वीर ने डिलीट भी किए और बाद में ग्रुप से लेफ्ट हो गए। 




मैसेज को बताया असत्य, बिटिया ने खेलते हुए भेजा
थोड़ी देर बाद ग्रुप में दोबारा ज्वाइन होकर उन्होंने रात 1.35 बजे ग्रुप पर लिखा कि मेरी बिटिया द्वारा खेलते समय कुछ मैसेजेज जो पूरी तरह से असत्य हैं, गलती से चले गए हैं। इनका पूरी तरह से खंडन है और इसका किसी भी प्रकार से सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। यह एक छोटी बच्ची का बचपना समझा जाए और इसे पूरी तरह से निराधार माना जाए। धन्यवाद... जय हिंद...। फिर रात 1.38 बजे विक्रांत वीर ने दोबारा मैसेज किया कि किसी शरारती तत्व ने मेरे मोबाइल पर यह मैसेज भेजे, जो गलती से मेरी बिटिया के द्वारा फॉरवर्ड हो गए हैं। इस प्रकरण पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने काफी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने कहा कि इसका पूरी तरह से खंडन है और इसका किसी भी प्रकार से सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। यह एक छोटी बच्ची का बचपना समझा जाए और इसे पूरी तरह से निराधार माना जाए। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें