फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूल चलो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया

Mon, 21 Apr 2025 02:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सेवापुरी ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक कर बच्चों से स्कूल जाने की अपील की गई। इन्हें शिक्षा के फायदे गिनाए गए जिसे देख जनता भी खूब उत्साहित नजर आई ।
 
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक ठटरा गांव स्थित मौर्य बस्ती में सोमवार को वाराणसी कला संस्थान की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीण एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया नाटक के जरिए बताया गया कि सरकार शिक्षा के प्रति बहुत ही मजबूत पहल कर रही है।

विज्ञापन


जिसमें ग्रामीण एवं अभिभावक के खाते में बच्चों के जूते मोजे ड्रेस के लिए पैसे भेजे जा रहे हैं उसका सही उपयोग करें और बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें बच्चों के ड्रेस के पैसे का गलत प्रयोग ना करें घर के कार्य में ना लगाएं घर के नीव जैसे प्राइमरी की पढ़ाई में बच्चों के लिए मजबूती प्रदान करें प्राइमरी मजबूत रहेगी तो जीवन में बच्चा हर क्षेत्र में मजबूत रहेगा और देश के ऊंचाई पर पहुंचेगा।

तभी अपने गांव और देश के साथ परिवार का नाम रोशन करेगा इस अवसर पर वाराणसी कला संस्थान की टीम में राहुल राजपूत अजय थापा भोला सिंह राठौड़ अवंतिका सहित अन्य शामिल रहे इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल न्याय पंचायत स्तर के अभिभावकों के बीच यह नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराने के साथ ग्रामीण एवं अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें