फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : शिवरामपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पानी की व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

Thu, 27 Feb 2025 10:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जनता का आक्रोश फूट पड़ा। जनता ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और समस्या हल करने की मांग की। बता दें कि स्टार्टर पैनल और ग्रिप जलने से पानी की सप्लाई बंद है लिहाजा सैकड़ों ग्रामीण समस्या से प्रभावित हैं।
 
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर क्षेत्र के शिवरामपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने पानी टंकी पर पानी के लिए हाथो में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जलकल बिभाग मुर्दाबाद एवं मोदी योगी पानी दो के नारे लगाए।

विज्ञापन

सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ग्रामीणो ने खूब नारेबाजी की। एक तरफ धरना में मुर्दाबाद के नारे लगाए वही योगी और मोदी से पानी की मांग की।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राचन्दर चौहान पृथ्वी राज जन शक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि दो साल से पम्प का स्टार्टर, पैनल, ग्रिप सब जला हुआ है। बार बार कहने क्व बाद भी  नही बनवाया गया। जिससे सैकड़ो परिवारों में सुचारू रूप से पानी की सलाई नही हो रही है। आयर, औरा, अहिरौली, कुरौली, शिवरामपुर गावो के घरों में पानी की आपूर्ति इसी जलनिगम से होती है।

 सरफुद्दीन शेख ग्राम पंचायत सदस्य ने कहा कि जलनिगम में पानी न आने से एक हैण्डपम्प में सैकड़ों लोगों की लाइन लग जाती है समस्या को जल्द सुलझाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें