हिंदू रीति रिवाज से न्यायालय में शादी करने पहुंचे मुसलमान युवक को अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया और एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनिया गांव का बताया जा रहा है और पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव की एक 21 वर्षीय युवती ने 1 वर्ष से मनिया गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
मामला तब बिगड़ा जब युवक बृहस्पतिवार सुबह न्यायालय में हिन्दु रीति रिवाज से विवाह करने का प्रयास किया,इस दौरान अधिवक्ताओ ने युवक की पीटाई कर दी,लाईनबाजार थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इटौरी गांव की एक 21 वर्षीय युवती ने बीते शुक्रवार सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी की गांव से थोड़ी दूर स्थित मनिया गांव का एक युवक पिछले 1 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है युवती जब भी उससे शादी करने की बात कहती तो युवक उसे बहला-फुसलाकर टालमटोल करने लगता है।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल के बाद सरायख्वाजा पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्यवाई में जुट हुई थी की बृहस्पतिवार दोनों पक्ष न्यायालय में हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने के लिए पहुंचे थे ।
जैसे ही इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें हिंदू मुस्लिम धर्म को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया और इस दौरान मुस्लिम युवक को अधिवक्ताओं ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी मामला तूल पकड़ा तो बीच बचाव के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर किसी तरह से मामला को शांत कर दिया पीड़ित युवक ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर शिकायत की है।