फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कच्ची शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना, सड़क पर लगाया जाम

Wed, 21 Oct 2020 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कच्ची शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने रोहनिया थाने का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दीं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन में 17 अप्रैल को कच्ची शराब बनाने के आरोप में रोहनिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी बृजनाथ पटेल को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इस दौरान यूरिया और 10 कुंतल लहन बरामद किया, लेकिन लहन को वहीं नष्ट कर दिया था।


जांच के दौरान विजय कुमार पटेल व इन्द्रजीत पटेल को भी अभियुक्त बनाया गया। बरामद कच्ची शराब की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में की गई तो रिपोर्ट में जहरीली पाई गई। उसके बाद तीनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

महिलाओं ने किया थाने का घेराव। - फोटो : अमर उजाला
रोहनिया पुलिस ने 14 सितंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मां की थी। 15 अक्तूबर को  की थी। मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। 

आज तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के भाई बसपा नेता भ्रगुनाथ पटेल मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने आकर थाने का घेराव किया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने पथराव कर अभियुक्तों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन  पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि हम लोगों ने जब पुलिस से पूछा तो कोई जानकारी नहीं मिली। इसके परिजनों ने सड़क जाम कर दी, तो वहीं पुलिस ने भी उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

इस दौरान मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिह, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ राकेश मिश्रा पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा में अभियुक्तों को पकड़ा गया था। मौके पर पहुंचे अभियुक्त बृजनाथ पटेल के भाई भृगुनाथ पटेल ने पुरुष व महिलाओं के साथ थाने पर घेराव कर अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास किया और सड़क जाम की।

इसको पुलिस ने उन लोगों को समझा कर हटाया। अभियुक्त के भाई रघुनाथ पटेल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें