फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी: मैच के अंतिम मिनट में नेशनल प्लेयर सोनल ने गोल दाग कर वीनस क्लब के मुंह से छीन ली जीत

Tue, 22 Apr 2025 04:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलास्तरीय डॉ. भीमराव आंबेडकर सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में विकास क्लब ने वीनस क्लब को 2-1 से हरा दिया। यह संभव हुआ राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनल के निर्णायक गोल से। 
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी वाराणसी की ओर से जिलास्तरीय डॉ. भीमराव आंबेडकर सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता सोमवार को खत्म हुई। फाइनल में विकास क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनल के निर्णायक गोल से वीनस क्लब को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 11 गोल करने वाली मोनिका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में खिताबी मुकाबले में दोनों टीम ने शुरू से ही तेज खेल दिखाया।

विज्ञापन

 
आक्रमण की शुरुआत विकास क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी तनु यादव ने किया। वीनस क्लब की तरफ से अंजली ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीम ने अपनी-अपनी रणनीति में बदलाव किया। 

32वें मिनट में सोनल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर विकास क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। दो मिनट बाद वीनस क्लब की अंजली ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले विकास क्लब की सोनल ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। 
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका जावेद खान और इदरीस ने निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन केबी रावत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें