फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम ने मारा छापा

Mon, 24 Jul 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछली बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चंद्रदेव राम करैली की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने आजमगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान सूचना फैलने से चर्चाओं का बाजार गरम रहा। हालांकि दिनभर चली छापेमारी में टीम को खास सफलता नहीं मिली। अभी टीम जिले में जमी हुई है।
विज्ञापन


बसपा सरकार में मंत्री रहे चंद्रदेव राम यादव करैली जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र करे गांव बम्हौर के रहने वाले हैं। सिधारी में भी उनका मकान है। पूर्व मंत्री के खिलाफ 14 सितंबर 2016 को आय से अधिक संपत्ति के मामले गोरखपुर विजिलेंस ने जांच शुरू की थी।

मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ टीम को उनकी तलाश हैं। 21 जुलाई को भी विजिलेंस टीम ने पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी की थी। रविवार को भी एसपी विजिलेंस लव कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने पूर्व मंत्री के बम्हौर और सिधारी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


हालांकि वो टीम के हाथ नहीं आ सके। मामले की जानकारी एसपी आजमगढ़ को भी दे दी गई है। पूर्व मंत्री सपा सरकार में निकल कर आए पैक्सफेड घोटालों में जेल जा चुके हैं। उनके ऊपर मंत्री रहते हुए समाज कल्याण विभाग से वेतन लेने का भी आरोप है।

वो पिछले विधानसभा चुनाव में भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। मामले में एसपी विजिलेंस लव कुमार पांडे ने कहा कि  छापा डाला गया था। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें