फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ : चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में छात्रों का हंगामा, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद पर निर्णय होने के बाद भी दूसरे पक्ष का आरोप प्रत्यारोप जारी है। परिसर में छात्रों का हंगामा भी आए दिन जारी रहता है। छात्रों का आरोप है कि ग्रीवांस सेल में गड़बड़ी की शिकायत लेकर वह प्रॉक्टर ऑफिस गए थे, वहां उनके साथ बदसलूकी हुई और विश्वविद्यालय से निकालने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे पक्ष के छात्र शिकायत प्रकोष्ठ की जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत करने गए थे। छात्रों का आरोप है कि चुनाव अधिकारी और चीफ प्रॉक्टर ने बदसलूकी की। सुरक्षाकर्मियों ने भी छात्रों के साथ हाथापाई की।
बता दें कि महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रभु पटेल का दावा था चुनाव में परिणाम बराबर करके वरिष्ठता के आधार पर एबीवीपी के प्रत्याशी को विजेता घोषित किया गया। चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद पर पराजित अभ्यर्थी के नेतृत्व में छात्रों का समूह मिलने आया था। चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में छात्रों ने अनुशासनहीनता की। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को बाहर कर दिया। कई छात्रों को पहले ही चेतावनी व नोटिस जारी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने के लिए कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें