कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बुधवार को केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में बताया कि गांधी अध्ययन पीठ में 65 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसमें 14 छात्र और 51 छात्राएं हैं। 14 स्वर्ण पदक विभिन्न विभूतियों और संस्थाओं के नाम से दिए जाएंगे। दो विशिष्ट खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिलेंगे। यह 16 पदक भी राष्ट्रपति देंगी। पहला मौका होगा जब कुलपति मुख्य अतिथि के सामने मेधावियों को प्रस्तुत करेंगे। समय अभाव के कारण यह निर्णय लिया गया है। सभागार में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डीलिट की उपाधि वाले विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। स्नातक में 65 हजार 89 उपाधि दी जाएगी। इसमें 28 हजार 64 छात्र एवं 37 हजार 24 छात्राएं एवं एक ट्रांसजेंडर है। स्नातकोत्तर में 12,529 उपाधि दी जाएगी। इसमें 4029 छात्र और 8500 छात्राएं है शोध में कुल 73 उपाधि दी जानी है। इसमें 43 छात्र और 30 छात्राएं शामिल हैं। डीलिट की उपाधि प्रो. सुशील कुमार गौतम (शारीरिक शिक्षा विभाग) को दी जाएगी। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में स्मारिका और पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। पुस्तक शृंखला के तहत विद्यापीठ के संस्थापक शिव प्रसाद गुप्त पर यह पुस्तक आधारित होगी।
इन्हें मिलेंगे स्वर्ण पदक
बीए (संस्कृत) सर्वोच्च अंक- प्रो. अमरनाथ पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक- शिखा
एलएलबी में कृष्ण वासुदेव स्मृति स्वर्ण पदक- संजना उपाध्याय
एमए हिंदी में डॉ. शंभू नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक- अभिषेक मौर्या
एमए हिंदी में डॉ. शंभू नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक- नैना
एमए संस्कृत में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती स्वर्ण पदक- ट्विंकल पाठक
एमए इतिहास में रामजनम सिंह स्मृति स्वर्ण पदक- प्रीतम प्रसाद
एमएफए में डॉ. शरद बंसल स्मृति स्वर्ण पदक- धीरज कुमार नीरज
एमए इकोनॉमिक्स में प्रो. दूधनाथ चतुर्वेदी स्मृति स्वर्ण पदक- संसृता सिंह
एमसीए में सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित स्वर्ण पदक- विनय तिवारी
एमबीए में सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित स्वर्ण पदक- सुनंदा यति
एमएसडब्ल्यू में प्रो. सीपी गोयल स्मृति स्वर्ण पदक-अंजलि चौरसिया
स्नातकोत्तर कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने के लिए डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक- मनीषा मौर्या
स्नातक कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने के लिए डॉ. भगवान दास स्मृति स्वर्ण पदक- शगुन सिंह
एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक- आयुषी तिवारी
उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरुष - सिद्धांत सेठ
उत्कृष्ट खिलाड़ी महिला- अंजलि पटेल
अभिभावकों और शिक्षकों के लिए होगी लाइव स्ट्रीमिंग
वाराणसी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया अभिभावक और शिक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह के लाइव प्रसारण का इंतजाम किया गया है। अभिभावक समाज कार्य संकाय के राजाराम शास्त्री सभागार में और विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के शिक्षक केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
काशी विद्यापीठ देगा एक ट्रांसजेंडर छात्र को उपाधि
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पहली बार एक ट्रांसजेंडर छात्र को उपाधि दी जाएगी। प्रो. संजय ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र में 25 ट्रांसजेंडर अध्ययन कर रहे हैं। सेल के जरिए इनकी काउंसिलिंग समय-समय पर कराई जाती है।