फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ हॉकी टीम ने खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की हॉकी टीम ने खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाई किया है। संबलपुर विश्वविद्यालय की ओर से राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में ललित नेगी और हैदर के तीन-तीन गोल की मदद से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने उत्कल विश्वविद्यालय ओडिशा को 4-2 के स्कोर से हराकर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय के लिए क्वालिफाई किया। लीग मैच में विद्यापीठ ने बीएचयू को 3-0 से और वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। तीसरा मैच संबलपुर विश्वविद्यालय और विद्यापीठ के बीच हुआ जिसका स्कोर 1-0 था। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाकर खेलो इंडिया के लिए अर्हता हासिल की। इस टीम के टीम मैनेजर डॉक्टर आनंद प्रकाश व कोच डॉक्टर सैयद दुलारे हुसैन ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जाहिर करते हुए आगे बेहतर तैयारी के साथ उतरने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें